{"_id":"639f491c55f79d748d096790","slug":"kannauj-innocent-died-after-falling-into-open-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खुले टैंक में गिरकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खुले टैंक में गिरकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 18 Dec 2022 10:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:39 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में टैंक में गिरकर बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
इसी टैंक में गिरकर हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के नगर में टैंक में गिरकर हुई बच्चे की मौत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। नगर में कोई भी टैंक खुला मिला और कोई घटना होती है तो उसके लिए टैंक स्वामी ही जिम्मेदार होगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मासूम का पिता बोले, नहीं चाहिए कार्रवाई
मामले की जानकारी होने पर पुलिस से लेकर प्रशासन मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान हरिओम शुक्ला के पिता गौरव शुक्ला ने बताया कि वह घटना को लेकर न तो निर्माणाधीन मकान स्वामी के खिलाफ न तो किसी तरह की कार्रवाई चाहता है और न हीं बच्चे के शव का पोस्टर्माटम कराना। पुत्र तो साथ छोड़ गया, अब वह दूसरों के लिए किसी तरह की परेशानी का कारण नहीं बनना चाहता।
विज्ञापन