{"_id":"6478d6160abd543bcc024826","slug":"kannauj-girl-eloped-with-her-lover-before-12-days-of-marriage-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शादी से 12 दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, परिजन बांट रहे थे शादी का कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शादी से 12 दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, परिजन बांट रहे थे शादी का कार्ड
Thu, 01 Jun 2023 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी शादी की तैयारियों के बीच युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। 12 दिन बाद उसकी बरात आनी थी। परिजनों ने पहले तो इधर-उधर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की 12 जून को बरात आनी थी। लड़की के पिता ने शादी के कार्ड आदि बंटने शुरू कर दिए थे। शादी की पूरी तैयारियां की जा रही थी। परिजन शादी के सामान की खरीदारी कर रहे थे। मंगलवार की शाम अचानक युवती घर से जेवर व नकदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पिता ने दूसरे गांव के युवक पर पुत्री को ले जाने का संदेह जताकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी देवेश पाल का कहना है कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन