फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Female Student Found Unconscious on Neighbor's Rooftop; Rape Alleged

Kannauj: पड़ोस के युवक की छत पर बेहोश मिली छात्रा, दुष्कर्म का आरोप, मोहल्ले में तनाव पर पुलिस बल तैनात

Tue, 05 May 2026 08:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 05 May 2026 08:15 PM IST
सार

Kannauj News: आरोपी की छत पर छात्रा बेहोश मिली। परिजनों ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Kannauj: Female Student Found Unconscious on Neighbor's Rooftop; Rape Alleged
आरोपी दीपू व जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के एक मोहल्ले में मदरसे में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा पड़ोस के युवक की छत पर बेहोश मिली। परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में मंगलवार को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां पर आरोपी दीपू की छत पर मदरसे में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने खुद मां को फोन कर बंधक बनाए जाने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर परिजन पुलिस को लेकर छत पर गए तो वहां छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां होश में आने पर उसने बताया कि दीपू ने तीन दिन पहले उसे अगवा कर लिया था, जब वह मोहल्ले में एक दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। दीपू उसे घर ले गया और कोल्ड ड्रिंक के बहाने शराब पिलाई, फिर दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता ने दीपू के भाई संजीव और दोस्त धीरज पर भी अपहरण में मदद का आरोप लगाया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव है, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दीपू को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि लड़की नाबालिग होने के कारण शादी संभव नहीं है। इसलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का दावा और वायरल वीडियो

आरोपी दीपू छात्रा से शादी करने की बात कह रहा है। छात्रा के छत पर बेहोश मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा के पैरों में महावर और मांग में सिंदूर भरा दिखाई दे रहा है। उसके हाथों में मेहंदी भी लगी है। जानकारों के अनुसार, आमतौर पर मुस्लिम महिलाएं मांग में सिंदूर और पैरों में महावर नहीं लगातीं।

मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा पड़ोस के एक युवक की छत पर बेहोश मिली। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव का माहौल है, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, आरोपी ने छात्रा से शादी करने की बात कही है।

मामला शहर के एक मोहल्ले का है, जहां आरोपी दीपू की छत पर मदरसे में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने खुद अपनी मां को फोन कर बंधक बनाए जाने की सूचना दी थी। जिसके आधार पर परिजन पुलिस को लेकर छत पर गए तो वहां छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां होश में आने पर उसने बताया कि दीपू ने तीन दिन पहले उसे अगवा कर लिया था, जब वह मोहल्ले में एक दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। उसने घर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक के बहाने शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि दीपू ने अपने भाई संजीव और दोस्त धीरज की मदद से बेटी को अगवा कर लिया था। काफी तलाश करने पर भी बेटी का पता नहीं चला। तीन मई की सुबह करीब आठ बजे उसे अगवा कर लिया गया। मदरसे वालों ने बेटी के न आने की सूचना दी, तब उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई, तब हड़बड़ाहट में बेटी ने बताया कि-मुझे बांध कर रखा है, मुझे बचा लो...जहां मैं बंधी हूं, वहां से मदरसे के सामने के घर की खिड़की दिखाई दे रही है। इसी आधार पर पर वह पुलिस के साथ छत पर गए तो बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़की नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अलग ही कहानी कह रहा पैरों में लगा महावर...
छात्रा के छत पर बेहोश मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रा के पैरों में महावर लगा है और दोनों पैरों में महावर लगा है और मांग में सिंदूर भी भरा है। हाथों में मेहंदी भी लगी है। जानकारों का कहना है कि आमतौर पर मुस्लिम महिलाएं मांग में लाल सिंदूर व पैरों में महावर नहीं लगातीं हैं। मेहंदी और पायल का प्रचलन तो होता है। आरोपी दीपू भी छात्रा से शादी करने की बात कह रहा है, जबकि परिजन अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं।

आरोपी छात्रा से शादी करने की बात कह रहा है, लेकिन लड़की नाबालिग होने के कारण यह संभव नहीं है। इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed