फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: dowry seekers didn't bring the wedding procession after failing to pay five lakh rupees

Kannauj: पांच लाख रुपये न देने पर दहेज लोभी नहीं लाए बरात, मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन

Mon, 01 Dec 2025 07:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

पांच लाख रुपये न देने पर दहेज लोभी बरात लेकर नहीं आए। कन्या के पिता ने दूल्हा व परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kannauj: dowry seekers didn't bring the wedding procession after failing to pay five lakh rupees
घर में सूना पड़ा मंडप व मेहंदी रचाए बैठी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भले ही दहेज प्रथा को रोकने के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं, फिर भी लोग इसका शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के रामपुर मझिला गांव में सामने आया है, जहां दुल्हन मेहंदी लगाए बैठी रही और कन्या पक्ष के लोग बरात का इंतजार करते रहे। मगर पांच लाख रुपये हार्ड कैश न देने पर दहेज लोभी बरात नहीं लगाए। बरातियों के लिए बना खाना भी बर्बाद हो गया। कन्या के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दुल्हन के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी का रिश्ता मध्य प्रदेश के जनपद व कोतवाली भिंड के गांव भीमपुरा भूप निवासी राजकुमार के बेटे गोलू के साथ तय की थी। मझिया के सामने दहेज भी तय हो गया था। रविवार को बरात आनी थी। देर शाम को दूल्हे के पिता ने फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो बरात लाने से इन्कार कर दिया। पूरी रात वह लोग बरात आने के इंतजार में बैठे रहे तो बेटी भी मेहंदी लगाए दूल्हे के इंतजार में बैठी रही। सुबह तक बरात नहीं आई तो पिता थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष नीलम सिंह को आपबीती बताई।
विज्ञापन


उसने बताया कि बरातियों की आवभगत के लिए उसने बेहतर सजावट कराई थी और खाना भी बनवाया था। बरात न आने से खाना भी बर्बाद हो गया और उसकी सामाजिक छवि भी धूमिल हुई। कुछ लोग उसकी बदनामी भी कर रहे हैं। इसमें मझिया भी सह है। देर रात तक उसे पांच लाख रुपये की मांग होती रही। उसने कोशिश भी की, लेकिन रात में अचानक इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था नहीं हो सकी। बरात न आने की जानकारी मिलते ही उसके रिश्तेदार भी चले गए। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वर पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed