फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Class 4 student killed after being hit by a speeding unidentified vehicle

Kannauj Accident: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चौथी कक्षा के छात्र की मौत

Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Class 4 student killed after being hit by a speeding unidentified vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अज्ञात चार पहिया वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। प्रेमपुर निवासी हंसराम शुक्रवार रात 11 बजे के करीब अपने खेत की मक्का सुखाने के लिए प्रेमपुर चौकी से करीब 100 मीटर आगे लिंक रोड पर गए थे। परिजनों के अनुसार हंसराम अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनके 10 वर्षीय पुत्र सोनू को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


मृतक सोनू सरस्वती शिशु मंदिर, प्रेमपुर में कक्षा चार का छात्र था। वह पढ़ाई में मेधावी और स्वभाव से मिलनसार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि सोनू दो भाइयों और दो बहनों में शामिल था। परिवार में बड़ा भाई दीपक तथा बहनें ज्योति और सोनी हैं। उसकी माता राजरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजन अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed