{"_id":"643a4cfb7d6696f0830264b3","slug":"kannauj-car-overturned-one-died-five-injured-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, दो की मौत, चार घायल
Sat, 15 Apr 2023 12:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बागेश्वर धाम से दर्शन कर पीलीभीत लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पीलीभीत थाना पुरनपुर गांव सिमरा निवासी रामपाल (65) की मौत हो गई। जबकि उनके पत्नी, बेटा और भाई भी घायल हो गए। जबकि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी पत्नी विमला उर्फ चंपादेवी (56) ने दम तोड़ दिया। जबकि उनका बेटा धर्मेद्र और भाई रामकिशन मेडिकल कॉलेज तिर्वा में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास पहुंचते ही ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां रामपाल की मौत हो गई। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि एक मौत हुई है। उप निरीक्षक ओमप्रकाश मौर्या को पंचनामा की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन