{"_id":"5ef590c74f06d8246d0300e2","slug":"kannauj-bjp-s-mla-abusing-video-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: भाजपा विधायक का गाली गलौज करते वीडियो वायरल, कार में डीजल डलवाते समय की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: भाजपा विधायक का गाली गलौज करते वीडियो वायरल, कार में डीजल डलवाते समय की घटना
Fri, 26 Jun 2020 11:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के गालीगलौज करने का वीडियो वायरल
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तिर्वा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत का पेट्रोल पंप पर गाली गलौज और धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में विधायक पंप कर्मियों से अभद्रता के साथ पंप बंद कराने की धमकी देते दिख रहे हैं।
उक्त घटना 23 जून की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में विधायक कैलाश समर्थकों के साथ पंप पर तिर्वा-कन्नौज रोड के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से उलझते हुए पंप मालिक का नाम लेकर अभद्रता व जल्द पेट्रोल पंप बंद कराने की धमकी देते दिख रहे हैं।

विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि 23 जून की रात वह कानपुर से घर लौट रहे थे। कार में डीजल डलवाने के पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। मशीन चलने के बाद भी कार में एक बूंद डीजल नहीं पड़ा था। इसी बारे में पूछताछ करने पर पंप पर मौजूद लोग मुझसे उलझ गए।
इस पर गुस्से में मुंह से कुछ गलत निकल गया होगा। पंप मालिका ने कहा कि उनके पंप पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। तिर्वा कोतवाली कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट
पेट्रोल पंप पर गाली-गलौज का वीडियो समाजवादी पार्टी के ट्विटर एकाउंट से भी ट्वीट किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया है कि बीजेपी विधायकों और नेताओं की अराजकता से उत्तर प्रदेश गूंज उठा है। ट्वीट में भाजपा विधायक पर नशे में होने का भी आरोप भी लगाया गया है।