{"_id":"66659579f43034d75806a787","slug":"kannauj-bike-collides-with-dumper-driver-dies-accident-happened-on-expressway-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: डंपर से टकराई बाइक, चालक की मौत, एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: डंपर से टकराई बाइक, चालक की मौत, एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
Sun, 09 Jun 2024 05:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले के सौरिख में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे में घायल चालक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सौरिख के ताजपुर नगरिया निवासी धीरज बुंदेलखंड की ओर से डंपर लेकर सौरिख की तरफ जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के निकट बाइक से लखनऊ जा रहे हरियाणा के जिला झज्जर थाना बहादुरगढ़ के गांव डबोरा कला निवासी सुमित डंपर में पीछे से टकरा गए। गंभीर घायल सुमित को एंबुलेंस से सैफई भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एरवाकटरा थाने की पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन