फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Aunt and niece were stabbed inside the house

Kannauj: चाची-भतीजी को घर में घुसकर चाकू मार किया घायल, छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 27 Mar 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Aunt and niece were stabbed inside the house
सांकेतिक तस्वीर
बच्चों के विवाद में छह लोगों ने घर में घुसकर चाची-भतीजी को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का उपचार कराया। मोहल्ला किदवई नगर समधन निवासी शबनम ने मोहल्ले के लाल मोहम्मद, मिनहाज, चंदन, कालिया, शहजाद आलम उर्फ पिंटू, बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 19 मार्च को बच्चों का रानी के बच्चों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


रानी ने परिवार के भाई व चाचा सहित अन्य लोगों को बुला लिया। ये लोग हाथ में चाकू, लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। इसके बाद शबनम व भतीजी गुलफ्सा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगोंं के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। छत पर ईंट पत्थर फेंकने से उसकी ग्रिल भी टूट गई। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल चाची व भतीजी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed