फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident, Two cars overturned on the expressway, seven people seriously injured, action will be taken

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर पलटी दो कार, सात लोग गंभीर घायल, पुलिस बोली- टायर फटने से हुआ है हादसा

Thu, 27 Apr 2023 06:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Apr 2023 06:29 PM IST
सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार दो कारें अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ठठिया के थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि भर्ती घायलों की हालत में सुधार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kannauj Accident, Two cars overturned on the expressway, seven people seriously injured, action will be taken
एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दो कारें अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक कार में सवार तीन व दूसरी कार पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां दो की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। बिहार के जनपद नालंदा के बेन थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी मनेश कुमार (34) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार को वह अपनी पत्नी सूर्यवंती (34), पुत्र सुमेद (5) व पुत्र हिमांशू (2) के साथ अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते समय ठठिया थाना क्षेत्र के 203 किलोमीटर कट पर दौलतपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा एम्बुलेंस के स्टॉफ ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जा रहा था परिवार
यहां सूर्यवंती की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में दिल्ली के साहिब क्लब मोहन गार्डन के ब्लॉक संख्या तीन उत्तम नगर निवासी उदय कुमार (42) अपनी कार से पत्नी शांति देवी (40) व पुत्री प्रिया (16) के साथ बिहार जा रहे थे।

टायर फटने से हुआ हादसा
एक्सप्रेसवे के 198 किलोमीटर कट पर पट्टी गांव के पास कार का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित हुई कार पलट गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां शांति देवी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरो ने लखनऊ के लिए रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed