{"_id":"66ffd2185e8a67d170035fa0","slug":"kannauj-accident-student-crushed-by-truck-on-highway-driver-fled-taking-advantage-of-darkness-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: हाईवे पर छात्र को ट्रक ने रौंदा…मौत, अंधेरे का फायदा उठाकर भागा चालक, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: हाईवे पर छात्र को ट्रक ने रौंदा…मौत, अंधेरे का फायदा उठाकर भागा चालक, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 04 Oct 2024 05:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:02 PM IST
सार
Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले किशोर को ट्रक ने रौंद डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी । हादसे में छात्र की मौत हो गई। जैसे ही खबर गांव पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। तालग्राम क्षेत्र के हिम्मत नगला निवासी अवनीश कुमार यादव का इकलौता बेटा वैभव प्रकाश (17) छिबरामऊ में गनी मार्केट में किराये पर आवास लेकर दो छोटी बहनों के साथ रहता था।
विज्ञापन
किशोर हीरालाल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला था। नेशनल हाईवे पर कोतवाली छिबरामऊ के सराय सुंदर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक भाग गया है। सीसीटीवी कैमरों से ट्रक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -सचिन कुमार सिंह, इप्रभारी निरीक्षक