फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident News: Eight injured in auto and bike collision

Kannauj Accident: ऑटो और बाइक की भिड़ंत में छह विद्यार्थी समेत आठ घायल, मची चीख-पुकार

Mon, 01 Aug 2022 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Aug 2022 05:45 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में ऑटो और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में छह विद्यार्थी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Kannauj Accident News: Eight injured in auto and bike collision
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर जलालाबाद जूनियर हाईस्कूल के पास ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो सवार छह विद्यार्थी समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया, जहां से ऑटो चालक और बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्यार्थियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


गुरसहायगंज केातवाली क्षेत्र के ग्राम जुनैदपुर निवासी कमलेश का पुत्र जीतू (15) सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। उसकी बहन शिवानी (18) कक्षा 12 की छात्रा है। इसी गांव के उमेश का पुत्र अभिषेक (17) कक्षा 12 का विद्यार्थी सेंट जेवियर्स स्कूल में है। इसके अलावा गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज निवासी राम प्रकाश का पुत्र सौरभ (18) भी इसी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है।

विज्ञापन

रामगंज के ही अभिषेक और चंदा राठौर भी कक्षा 12 में पढ़ती हैं। उक्त सभी छात्र-छात्राएं स्कूल आने जाने के लिए एक ऑटो को लगाए हैं। सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद उक्त सभी विद्यार्थी ऑटो से वापस अपने घर जा रहे थे। जीटी रोड पर जलालाबाद जूनियर हाईस्कूल के पास दूध लेने जलालाबाद जा रहे गोपी चंद (22) निवासी गांव द्वारगांव थाना गजनेर कानपुर देहात की बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई।

ऑटो सवार सभी विद्यार्थी घायल हो गए। घटना में ऑटो चालक सुघर सिंह (26) निवासी जुनैदपुर कोतवाली गुरसहायगंज भी घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। यहां से सुघर और गोपीचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सुनील सिंह का दावा है कि कई बार इन बच्चों के अभिभावकों से कहा गया कि आवागमन के लिए ऑटो या टेंपो का इस्तेमाल न करें। स्कूली बस से आवागमन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed