फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kampu two precious rattan , enjoy in cricket

कंपू के दो अनमोल रतन, क्रिकेट में मगन

Tue, 17 Nov 2015 02:01 AM IST
ऋतिक चित्रांश, कानपुर
ऋतिक चित्रांश, कानपुर Updated Tue, 17 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Kampu two precious rattan , enjoy in cricket
शहर के दो अनमोल रत्न क्रिकेट की दुनिया में कानपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। इस समय रणजी मैच में उत्तर प्रदेश की टीम से खेल रहे ‘सूटरगंज के सचिन’ नाम से फेमस अलमास शौकत (19) को इस मुकाम तक पहुंचाने में पिता शौकत अली का हाथ है।
विज्ञापन


पिता के क्रिकेट प्रेम ने ही अलमास को खब्बू ओपनर बल्लेबाज बना दिया। ग्रीनपार्क में चल रहे रणजी मैच की पहली पारी में अलमास ने यूपी के लिए सर्वाधिक रन बनाए। खास बात यह कि अलमास के बड़े भाई अशरफ भी रणजी खेल चुके हैं।
विज्ञापन


अर्मापुर स्टेट स्थित पालिका स्टेडियम में कोच शशिकांत खांडेकर से क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले अलमास के पिता शौकत अली ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था लेकिन लोग उन्हें मुहल्ले की टीम में खिलाते ही नहीं थे। इसलिए उन्हें शौक मारना पड़ा लेकिन उन्होंने ठान लिया कि बच्चों को क्रिकेटर बनाना है। उनके चार बच्चे, बड़ा बेटा अशरफ अली, बेटी नूरी, तीसरे नंबर का बेटा अलमास, सबसे छोटी बेटी रूही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश रैना हैं फेवरेट
भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज और यूपी रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना अलमास के फेवरेट क्रिकेटर हैं। अलमास, रैना की ही तरह खेलना चाहते हैं। अलमास ने बताया कि वह रैना की तरह ही फील्डिंग और बल्लेबाजी कर जल्द से जल्द टीम इंडिया की ब्लू जर्सी पहनना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed