फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kamlesh Pathak bail plea rejected, property will be seized

औरैया: कमलेश पाठक की जमानत याचिका खारिज, करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की होगी कुर्की

Wed, 07 Oct 2020 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh Pathak bail plea rejected, property will be seized
एमएलसी कमलेश पाठक
औरैया जिले में मोहल्ला नारायनपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी सपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कमलेश पाठक ने दो मामलों में बुधवार को जमानत याचिका सत्र न्यायालय में प्रस्तुत की।
विज्ञापन


सत्र न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने याचिका खारिज कर दी। दूसरी ओर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (1) के अंतर्गत सपा एमएलसी की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


संपत्ति के साथ वाहनों की भी कुर्की की जाएगी। करोड़ों की संपत्ति का रिसीवर तहसीलदार को बनाया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 15 मार्च की शाम शहर के मोहल्ला नारायनपुर में पंचमुखी मंदिर परिसर में हुई गोलीबारी में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन सुधा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष कुमार ने इस हत्याकांड में सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई संतोष व रामू पाठक सहित 11 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की मौजूदगी में हुई गोलीबारी पर उपनिरीक्षक नीरज त्रिपाठी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का भी मुकदमा दर्ज कराया था।

चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। 16 मार्च से जेल में निरुद्ध एमएलसी ने बुधवार को जमानत याचिका सत्र न्यायालय में प्रस्तुत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सत्र न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद हत्या व प्राणघातक हमले के दोनों मामलों की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। साथ ही सह अभियुक्तों की भी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 

हमले के दो आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत
दोहरे हत्याकांड के तीन हत्यारोपियों में से दो को पुलिस टीम पर प्राणघातक हमला करने के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी आदेश में रविंद्र उर्फ लल्ला चौधरी, आशीष दुबे की जमानत हो गई है।

वहीं इस मामले के तीसरे आरोपी  लवकुश सविता को भी हाईकोर्ट से बुधवार को जमानत मिलने की चर्चा रही। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। यह तीनों आरोपी अभी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। हत्या की धारा में अभी तीनों को जमानत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed