फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kalraj says about up government

इंजीनियर की डिग्री लेकर चपरासी की नौकरी ढूंढ रहे युवाः कलराज मिश्रा

Mon, 13 Feb 2017 10:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
kalraj says about up government
कलराज मिश्रा
कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बाहुबलियों का राज कायम है। अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकों को लड़ाया जा रहा है। इससे विकास का दावा करने वाली सपा सरकार प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही हैं।
विज्ञापन

कलराज ने सपा सरकार के एक मंत्री का नाम लिए बगैर खनन कराने ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके कार्यों का विरोध करने पर जलाकर मार डालने की धमकी देने की बात कहते हुए बहुबलियों द्वारा गरीब जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यूपी में कोई विकास नहीं हुआ
कलराज ने कहा कि जो लोग विकास की बात करते हैं उनके शासन में कोई विकास नहीं हुआ बल्कि विकास की दुहाई देने वाले बहन बेटियों की इज्जत की भी सुरक्षा नहीं कर सके। प्रदेश में इंजीनियर की डिग्री लिए युवा चपरासी की नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके द्वारा चलाई गई कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से देश के नौजवानों को रोजगार पाने का अवसर मिला है। इस योजना के तहत पांच लाख से दस लाख रुपये तक का बैंकों से ऋ ण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस मौके पर डा. विवेक द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशलाल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर त्रिपाठी, अनुग्रह नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक रामजी गुप्ता, रामप्रकाश प्रजापति, सुभाष चंद्र मिश्रा, अतुल अग्निहोत्री, अनिल कुमार शुक्ल, राम किशोर पांडेय, अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed