{"_id":"5c6f26e2bdec224bc54aaf2f","slug":"kalindi-express-blast-near-kanpur-took-three-names-of-jammu-and-kashmir-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी धमाके में तीन को पकड़ा, जम्मू-कश्मीर के युवकों के मिले नाम, सफेद मोटे कागज में था विस्फोटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी धमाके में तीन को पकड़ा, जम्मू-कश्मीर के युवकों के मिले नाम, सफेद मोटे कागज में था विस्फोटक
Fri, 22 Feb 2019 04:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
कालिंद्री एक्सप्रेस के शौचालय में हुआ था धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके में एटीएस की जांच में पता चला है कि विस्फोटक सफेद मोटे कागज में रखा हुआ था। घटनास्थल से विस्फोटक से लिपटे हुए कागज के टुकड़ों को लखनऊ की फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास एक डायरी मिली है। जिसमें जम्मू-कश्मीर के चार और कानपुर के चार युवकों के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने देर रात तीन युवकों को शिवराजपुर से उठा भी लिया। उधर, घटना फर्रुखाबाद जीआरपी ने गार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं जिस बोगी में धमाका हुआ था उसे फोरेंसिक जांच के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस को जो डायरी मिली है उसमें आठ लोगों के नाम दर्ज हैं। उनकी आठ मीटिंगों का ब्यौरा और खर्च लिखा हुआ है। अभी तक की जांच में पता चला है कि विस्फोट में डेटोनेटर, रिमोट या बैटरी का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
विज्ञापन