{"_id":"595e647c4f1c1b16268b4839","slug":"jyotirlingas-visit-now-inexpensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से सस्ती हुई 7 ज्योतिर्लिंगों की दर्शन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से सस्ती हुई 7 ज्योतिर्लिंगों की दर्शन यात्रा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
शिव पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के असर से सात ज्योतिर्लिंगों की दर्शन यात्रा का रेल किराया कम हो गया है। 12 दिनों की यह यात्रा चार अगस्त से शुरू होगी। 12 दिनों की इस यात्रा का किराया अभी तक प्रति यात्री 10465 रुपये था। जीएसटी के असर से यह यात्रा अब 10080 रुपये हो गई है। इस टूर पैकेज के लिए पहले बुकिंग करानेवालों को उनका घटा हुआ किराया आईआरसीटीसी वापस कर देगा।
यह यात्रा चार अगस्त से बनारस से शुरू होगी। 11 रात और 12 दिनों की इस यात्रा के टूर पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात के शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था और ठहरने के लिए धर्मशालाओं की व्यवस्था शामिल है। कानपुर से भी बैठने की व्यवस्था होगी।
इस टूर के तहत महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर और घृणेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन कराए जाएंगे। इसमें बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के लखनऊ में गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। आईआरसीटीसी के कानपुर सेंट्रल के स्टेशन ऑफिसर वरुण गोयल से मोबाइल नंबर 9794844569 पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।