फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jyoti Rana filed her nomination for the post of member in the UP Bar Council.

Kanpur News: यूपी बार काउंसिल में सदस्य पद के लिए ज्योति राणा ने भरा पर्चा

Sun, 16 Nov 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Rana filed her nomination for the post of member in the UP Bar Council.
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में सदस्य पद के लिए जिले की अधिवक्ता ज्योति सिंह राणा ने रविवार को प्रयागराज पहुंच पर्चा भरा। यूपी बार काउंसिल के सचिव को नामांकन पत्र सौंपने के दौरान कानपुर नगर, बांदा, हमीरपुर, मिर्जापुर, भदोही व प्रयागराज सहित जिले के कई अधिवक्ताओं ने समर्थन देते हुए उपस्थिति दर्ज कराई। ज्योति ने बताया कि जनपद से इससे पूर्व किसी भी अधिवक्ता ने पद के लिए नामांकन नहीं कराया था। इससे पहले वर्ष 2022-23 में एकीकृत बार काउंसिल के मंत्री पद का कार्यभार संभाल चुकी हूं। उस दौरान भी जिले के अधिवक्ताओं का समर्थन प्राप्त हुआ था। यहां अधिवक्ता ओंकार सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह परिहार, जंग बहदुर, शिव प्रताप, रामनरेश, नरेश कुमार मिश्र, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed