फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jyoti Maurya Case: Gulabi gang creates ruckus demanding action against Manish Dubey

ज्योति मौर्य प्रकरण: मनीष दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुलाबी गैंग ने किया हंगामा, दी ये चेतावनी

Tue, 11 Jul 2023 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jul 2023 09:54 PM IST
सार

 ज्योति मौर्य प्रकरण में गुलाबी गैंग ने मनीष दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील में हंगामा काटा। चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो हाथों में डंडा लेकर होमगार्ड कार्यालय का घेराव करेंगी।

विज्ञापन
Jyoti Maurya Case: Gulabi gang creates ruckus demanding action against Manish Dubey
तहसील में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य प्रकरण में महोबा के जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुलाबी गैंग मंगलवार केे सड़क पर उतर आईं। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को महोबा से बर्खास्त करने ओर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि मनीष दुबे पर कार्रवाई नहीं हुई तो गुलाबी गैंग हाथों में डंडा लेकर होमगार्ड कार्यालय का घेराव करेंगी। गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपतपाल ने मंगलवार की दोपहर महोबा में डेरा जमाया। संपतपाल के महोबा आगमन की खबर पर गुलाबी गैंग में शामिल जिलेभर की महिलाएं गुलाबी साड़ी पहन कर एकत्रित हुईं। इसके बाद सड़कों पर प्रदर्शन करते हुईं तहसील परिसर पहुंची। गुलाबी गैंग की महिलाओं ने हुंकार भरी कि मनीष दुबे को सस्पेंड कराना है, महोबा को बचाना है।
विज्ञापन


गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपतपाल और बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम ने ज्योति मौर्य व मनीष दुबे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीएम सदर संजीव राय ने बताया कि गुलाबी गैंग ने मनीष दुबे पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन को उचित माध्यम से राज्यपाल के पास भेजा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं, वीरभूमि को अपवित्र करने के लिए मनीष दुबे महोबा आया
जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को कुछ दिन पहले ही महोबा में तैनात किया गया है। जिसके गुलाबी गैंग में खासा आक्रोश है। गुलाबी गैंग की महिलाओं का कहना है कि बुंदेलखंड की वीरभूमि को अपवित्र करने के लिए मनीष दुबे यहां आया है। उसे यहां से भगाना जरूरी है। राष्ट्रीय कमांडर संपतपाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने महोबा को बचाने के लिए मनीष दुबे को भगाने का नारा दिया।

कहा कि ये मामला सामने आने के बाद से महिलाओं की आजादी पर बंदिशें लग रही हैं। शिक्षा ग्रहण करने गई युवतियों व महिलाओं को बुलाया जा रहा है। यह सही नहीं है। महिलाओं ने पूरे मामले के लिए मनीष दुबे को कसूरवार ठहराते हुए ज्योति मौर्य को भी जिम्मेदार बताया। कहा कि ज्योति व मनीष की वजह से लोग महिलाओं पर विश्वास नहीं कर रहे। तरह-तरह के गाने, गीत बनाकर महिलाओं की बदनामी की जा रही है। ये सब मनीष दुबे के कारण हो रहा है। मनीष अपनी पत्नी को भी दबाव में लिए है और दूसरे का परिवार भी बर्बाद कर दिया। वहीं ज्योति मौर्य के कारण देश भर की महिलाओं और बहनों को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। जिससे गुलाबी गैंग में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed