{"_id":"5c8cc8ccbdec22142544608c","slug":"just-rs-11340-in-south-india-this-is-irctc-special-tour-package","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11340 रुपये में घूमे दक्षिण भारत, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11340 रुपये में घूमे दक्षिण भारत, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज
Sat, 16 Mar 2019 04:06 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत दर्शन के लिए ट्रेन यात्रा का पैकेज जारी किया है। 26 मार्च से छह अप्रैल तक 11 रातों और 12 दिनों की यात्रा कराई जाएगी। प्रति व्यक्ति इसका मूल्य 11340 रुपये है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस पैकेज में रामेश्वरम, मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), त्रिवेंद्रम (पदमनाभम मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली (रंगनाथस्वामी मंदिर) और रेनूगुण्टा (तिरुपति बालाजी) की दर्शन यात्रा कराई जाएगी। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ और झांसी रेलवे स्टेशन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना और स्थानीय यात्रा बसों द्वारा और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। इसके लिए यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।