फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Just helpless passenger for bus

बस के लिए ‘बेबस यात्री’

Thu, 27 Oct 2016 10:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Just  helpless passenger for bus
यात्री रहे परेशान
कानपुर में बस के लिए ‘बेबस यात्री’ मजबूर होकर इधर-उधर भटकते रहे। मेजर सलमान खान बस अड्डा (झकरकटी) में अतिरिक्त बसों के सभी दावे फेल हो गए। एक नहीं सभी रूटों पर बसों की गंभीर समस्या बनी रही। यात्रियों को पांच घंटे से भी अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली। बस अड्डे पर देर रात तक हजारों यात्री बस के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) नीरज सक्सेना का दीवाली पर 300 सौ से अधिक अतिरिक्त बसें लगाने का दावा खोखला निकला। एक नहीं बल्कि सभी रूटों पर यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। झकरकटी बस अड्डे पर गुरुवार देर शाम से रात तक हमीरपुर, महोबा, रायबरेली, इलाहाबाद, गोरखपुर, बनारस, बहराइच, बस्ती सहित अन्य सभी रूटों पर यात्रियों में बस के लिए मारामारी मची रही। अतिरिक्त बस नहीं होने के चलते सैकड़ों यात्रियों को बस ही नहीं मिली और वापस लौट गए। सही सूचना नहीं मिलने के चलते देर रात तक महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपना बैग लेकर पूछताछ काउंटर से लेकर बसअड्डे पर भटकते रहे। पूछताछ काउंटर पर आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन सुनवाई करने के लिए बस अड्डे पर कोई भी जिम्मेदार विभागीय अफसर नहीं मिला। 
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने कहा कि झकरकटी बस अड्डे पर सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, लेकिन यात्रियों का बोझ बढ़ने से परेशानी हुई है। जिन रूटों पर यात्रियों का बोझ अधिक है और बसों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed