फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Junior girls refuse ragging in csa university

सीएसए: जूनियर छात्राओं का रैगिंग से इंकार, छात्रा के छत से गिरने के मामले में आया नया मोड़

Fri, 06 Sep 2019 09:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Junior girls refuse ragging in csa university
सीएसए कानपुर
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में बीएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या कमल के छत से कूदने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सभी जूनियर छात्राओं ने रैगिंग के आरोपों से साफ इंकार किया है। 
विज्ञापन


छात्राओं ने अपने बयान में कहा कि हॉस्टल में कोई भी सीनियर या जूनियर एक-दूसरे के साथ कभी भी जातिगत भेदभाव नहीं करती थीं। यह बयान देने वाली ज्यादातर छात्राएं अनुसूचित जाति की हैं। वहीं पुलिस ने छात्रा दिव्या कमल की कॉल रिकॉर्ड निकलवाई। रिकॉर्ड से मालूम चला है कि दिव्या के नंबर से उस दिन उसके भाई के नंबर पर कोई कॉल नहीं गई थी।
विज्ञापन

 

Junior girls refuse ragging in csa university
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
जबकि भाई सौरभ कुमार ने बयान दिया था कि घटना के आधे घंटे पहले ही उसने अपनी बहन से बात की थी। सौरभ का कहना है कि उस रात दिव्या ने अपनी दोस्त निशा के नंबर से कॉल की थी और करीब ढाई मिनट बात हुई थी। पुलिस ने अब निशा की कॉल रिकॉर्ड भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब मामले में नए एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है।

एक अनजान नंबर पर रोज होती थीं बातें
दिव्या की कॉल रिकॉर्ड से एक अनजान नंबर भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इस नंबर पर हर रोज कॉल और मैसेज से बात होती थी। घटना के वक्त भी दिव्या उसी नंबर पर बात कर रही थी। सीओ नवाबगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह नंबर किसका है और इस पर क्या-क्या बातें होती थीं। हॉस्टल की छात्राओं ने अपने बयान में कहा है कि जिस रेलिंग से दिव्या कूदी थी उसी पर वह रोज बैठकर मोबाइल चलाया करती थी।

 

Junior girls refuse ragging in csa university
सीएसए कानपुर
विवि की जांच कमेटी ने दर्ज किया बयान
डीन गृह विज्ञान प्रो. वेद रत्न की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की जांच कमेटी ने भी बैठक की। इसमें दिव्या के कमरे में रहने वाली सहेलियों के बयान दर्ज किए गए। मेस संचालक, हॉस्टल की कर्मचारियों, वार्डेन सहित अन्य छात्राओं ने भी लिखित बयान दर्ज कराए। सभी ने रैगिंग और दलित उत्पीड़न जैसे आरोपों को खारिज कर दिया। बैठक में डीन स्टूडेंट अफेयर प्रो. हरेश प्रताप सिंह, वार्डेन डॉ. मिथिलेश वर्मा, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. सीमा सोनकर मौजूद रहे।

गर्ल्स हॉस्टल में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
गर्ल्स हॉस्टल में छत पर जाने से रोक लगाने के बाद अब सीसीटीवी कैमरे भी लगाने का फैसला लिया गया है। किसी भी छात्रा के रात में आठ बजे के बाद हॉस्टल कैंपस से बाहर जाने पर भी प्रतिबंध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed