{"_id":"580774314f1c1b642e7044fa","slug":"jumped-apartment-memory-late-husband-karwa-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर पति को याद कर पांचवी मंजिल से कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर पति को याद कर पांचवी मंजिल से कूदी महिला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के काकादेव में करवाचौथ पर पति को याद कर 70 वर्षीय महिला ने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। गार्ड ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि परिजनों के मुताबिक महिला अपने पति की मौत के बाद से ही डिप्रेशन का शिकार थी।
शास्त्री नगर स्थित आनंद लक्ष्मी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल में रहने वाले चप्पल कारोबारी अंकित मेहरोत्रा की मां सुधा ने बुधवार की सुबह करीब पांच बजे बालकनी से छलांग लगा दी। इससे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुधा को अंकित और उसकी पत्नी शिल्पी अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकित ने बताया कि दो साल पहले ही पिता राजीव मेहरोत्रा की कैंसर की बीमारी से मौत हुई थी। सुधा की दो बेटियां भी हैं, दोनों की शादी हो चुकी है।
अंकित के मुताबिक, मंगलवार की रात कीर्तन से लौटने के बाद मां ने पिता की दीवार पर टंगी तस्वीर उतार कर अपने बेड पर रख ली थी। बाद में उसी तस्वीर से लिपटकर रात भर रोई भी थीं। सुधा की मौत से अपार्टमेंट में करवाचौथ की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। महिलाओं ने अपने पूजा से संबंधित सभी विशेष कार्यक्रम निरस्त कर दिए और बच्चों ने भी पटाखे न छुड़ाने का फैसला किया।