{"_id":"5831bdcf4f1c1bb404b398b9","slug":"joshi-said-about-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद जोशी ने रेल हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद जोशी ने रेल हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि खानपान तक का मुफ्त इंतजाम करने के संबंध में भी रेल मंत्री से वार्ता की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पुखरायां में हुए रेल हादसे के पीछे किसी साजिश का अंदेशा जताया है।
उन्होंने कहा कि नोट बंदी से आपराधिक, आतंकी, देश विरोधी ताकतें हताशा में हैं। इस अवस्था में वह ऐसी कोई हरकत कर सकते हैं, इसलिए इस बिंदु के मद्देनजर भी हादसे कीजांच की जाएगी। इस संबंध में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से वार्ता की गई है।
उन्होंने कहा कि यह वही ट्रैक है, जिस पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने की कवायद चल रही है। इस रूट पर ट्रेनों का हैवी ट्रैफिक है। एक के पीछे एक ट्रेन गुजरने से ट्रैक की उचित तरीके से मॉनिटरिंग नहीं हो पाती। इसका रास्ता भी तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि नोट बंदी के कारण यात्रियों के पास समुचित मात्रा में रुपये न हों, इसलिए सभी घायलों के इलाज और उनके परिजनों के खानपान तक का मुफ्त इंतजाम करने के संबंध में भी रेल मंत्री से वार्ता की गई है।