फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jhinjhak railway gate closed for six months

झींझक रेलवे फाटक छह माह के लिए बंद

Thu, 02 Sep 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jhinjhak railway gate closed for six months
झींझक। कस्बे में ओवरब्रिज निर्माणाधीन होने के चलते रेल अधिकारियों ने बुधवार की शाम से झींझक रेलवे फाटक अगले छह माह के लिए बंद कर दिया। अब छोटे वाहन नासरसेड़ा अंडरपास व बड़े वाहनों को कंचौसी होते हुए निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल रुट पर झींझक रेलवे फाटक पर सेतु निगम की ओर से निर्माणाधीन ओवरब्रिज में दो पिलर रेलवे विभाग को निर्माण कराना है। सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर झींझक फाटक से वाहनों का आवागमन होने के कारण पिलर का निर्माण नहीं हो पा रहा। जिससे देरी हो रही है। रेल अधिकारियों ने मंगलपुर की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को कृपालपुर मोड़ से खानपुर रोड होते हुए नासरसेड़ा अंडरपास से निकालने के लिए रास्ता बनाया है।
विज्ञापन

जबकि बड़े वाहन बस व ट्रकों को कंचौसी होते हुए रसूलाबाद से जाना होगा। बुधवार की शाम 6 बजे वरिष्ठ खंड अभियंता प्रयागराज एके शुक्ला, सहायक अधिशाषी अभियंता आरएसडब्ल्यू एनके शर्मा, जेई अनीस चौधरी की मौजूदगी में झींझक रेलवे फाटक को छह माह के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोई भी वाहन यहां से आवागमन नहीं करेगा। पाटक से सौ मीटर की दूरी पर दोनों तरफ सूचना भी चस्पा कर दी गई है। रेलवे के जेई अनीस चौधरी ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए फाटक बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed