{"_id":"5dbc46228ebc3e01711f928b","slug":"jhansi-kanpur-railway-track-was-interrupted-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बाधित रहा झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक, इंजन खराब होने से आई दिक्कत, कई ट्रेनें खड़ी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बाधित रहा झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक, इंजन खराब होने से आई दिक्कत, कई ट्रेनें खड़ी रहीं
Fri, 01 Nov 2019 08:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए उरई और आटा सेक्शन के बीच एक घंटे के पॉवर और ट्रैफिक ब्लाक के दौरान इंजन खराब होने से टावर वैगन (ओईएच लाइन ठीक करने वाला यान) ट्रैक पर खड़ा रहा। इस कारण झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक दो घंटे आठ मिनट बाधित रहा।
इससे झांसी-कानपुर पैसेंजर, गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन और दो मालगाड़ी खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर टावर वैगन को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। ट्रैक मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने सुबह 11.15 बजे से 12.15 बजे तक ट्रैफिक और पॉवर ब्लाक लिया था।
11.20 बजे टावर बैगन ट्रैक पर काम कर रहा था। तभी अन्ना मवेशियों का झुंड इंजन से टकरा गया। इससे इंजन खराब हो गया। काफी मशक्कत के बाद इंजन चालू नहीं हुआ। इस कारण उरई स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन को टावर वैगन से जोड़ा गया। फिर टावर वैगन को ट्रैक से हटाया गया।
विज्ञापन
इस कारण झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक सुबह 11.15 बजे से दोपहर 1.23 बजे तक बाधित रहा। ट्रैक बाधित होने के कारण झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर उरई के प्लेटफार्म नंबर एक पर 12.02 बजे से 1.22 बजे तक खड़ी रही। मुंबई से चलकर गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर 1.30 बजे से 1.40 बजे तक खड़ी रही। इससेयात्रियों को परेशानी हुई। कानपुर की ओर से आने वाली पारीछा स्पेशल दो मालगाड़ी आटा स्टेशन पर खड़ी रही।