फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewellery worth Rs 4.50 lakh and cash worth Rs 50 thousand stolen from bank employee's house

Hamirpur: बैंक कर्मी के घर से 4.50 लाख के जेवर व 50 हजार नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Sep 2024 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में बैंक कर्मी के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4.50 lakh and cash worth Rs 50 thousand stolen from bank employee's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में बैंक कर्मी के घर से चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी सहित साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के समय वह अपने परिजनों के साथ कानपुर गए थे। आनंद राव रावत ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


नगर के चरखारी रोड महावीरन मंदिर के पास किराये से मकान लेकर परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार को जरूरी काम से अपने परिवार के साथ कानपुर गए हुए थे। बताया कि सोमवार दोपहर को पड़ोसी बारिश खान ने फोन पर उन्हें घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी, साथ ही वीडियो भी दिखाया। कानपुर से परिवार सहित वापस लौटकर आए तो देखा कि 50 हजार रुपये नकद, सोने का हार, झुमकी, कान के टॉप्स, तीन नथ, अंगूठी, चांदी की कमर पेटी, गुच्छा, तीन जोड़ी बिछिया, पायल, कंगन, तीन लॉकेट चोरी हो गए हैं। बताया कि चोरी गए जेवरात की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। पीड़ित ने देर शाम को कोतवाली पहुंच तहरीर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed