{"_id":"68dc2fa61e6b6f665f06f898","slug":"jewellery-worth-rs-35-lakh-and-cash-stolen-from-bhawanpur-pradhans-house-kanpur-news-c-220-1-akb1007-132390-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भवनपुर प्रधान के घर से नकदी सहित 35 लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भवनपुर प्रधान के घर से नकदी सहित 35 लाख के गहने चोरी
Wed, 01 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के भवनपुर में सोमवार रात को चोरों ने ग्राम प्रधान के घर को निशाना बनाकर नकदी सहित 35 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह तीन बजे के करीब प्रधान की चाची ने कमरों में सामान बिखरा देख परिजन को घटना बताई। प्रधान पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
भवनपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य ऋषि सिंह गौर के छोटे भाई सौरभ की पत्नी प्रियंका सिंह गांव की प्रधान हैं। सौरभ सिंह ने बताया कि सोमवार रात को खाना खाने के बाद परिजन अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात को घर में घुसे चोरों ने बंद कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। तड़के तीन बजे के करीब चाची सुमन देवी की आंख खुली तो उन्हें बंद कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा था, नकदी व जेवर गायब थे। चीखने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
प्रधान पति ने बताया कि चोर घर पांच लाख की नकदी समेत सोने, चांदी आभूषण व कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर से करीब 35 लाख कीमत की चोरी हुई है। उन्होंने रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम जांच के लिए भेजी गई थी। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।