{"_id":"5c1e85c5bdec2256b37e6a59","slug":"jewellers-shot-dead-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे सराफ गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने पेट में मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रहे सराफ गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने पेट में मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी
Sun, 23 Dec 2018 12:13 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में दुकान से घर लौट रहे सराफ की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सराफ पर दो महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस के मुताबिक शहर के मोहल्ला मुसाहिब चौबे निवासी अखिलेश्वर दयाल वर्मा (57) पुत्र गंगा शंकर वर्मा की मीनाबाजार में ज्वैलरी की दुकान है।
शनिवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। मोहल्ला पीपल गली में घर के करीब बाइक से आए दो बदमाशों ने सराफ पर फायर किया। गोली न लगने से सराफ ने फायर करने वालों की ओर अपनी बाइक मोड़ दी। ऐसा देख बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन पर एक और गोली चलाई। यह गोली सराफ के पेट में जा धंसी। लहूलुहान होकर वह गिर पड़े।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफ को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई के मिनी पीजीआई ले जाने का सुझाव दिया। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद ले जाने के इरादे से निकले लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे। छिबरामऊ के कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि बदमाशों की तलाश के साथ उनकी मंशा जानने की कोशिश तेज कर दी है। पूर्व में भी एक दफा हमला होने के कारण मामला रंजिश का भी हो सकता है।