फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jet stream increases cold, Kanpur night is the coldest in the state

Kanpur News: जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई ठंड, कानपुर की रात प्रदेश में सबसे ठंडी

Wed, 26 Nov 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Jet stream increases cold, Kanpur night is the coldest in the state
कानपुर। जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने और उसके अपने बिंदु से नीचे आने की वजह से उत्तर भारत में रात के समय ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को कानपुर की रात प्रदेश में बाराबंकी के साथ सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान इन दोनों जिलों में आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा इसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जबकि निर्धारित सामान्य तापमान से इसमें 2.4 डिग्री की कमी आई है।
विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार, इस तरह की स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रह सकती है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक तरफ उत्तर पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं तो दूसरी तरफ उत्तरी और दक्षिण गोलार्द्ध के बीच चलने वाली जेट स्ट्रीम के नीचे आने से ठंड बढ़ रही है। ऐसे में जाड़ा अब धीरे-धीरे बढ़ेगा। रात के साथ दिन में धूप का असर नम होगा। मंगलवार को दिन का तापमान महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक डिग्री लुढ़ककर 25.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसमें और कमी आ सकती है। ऐसे में सुबह के समय कोहरा भी शुरू होगा। अभी क्योंकि हवाएं नहीं चल रही थीं तो धुंध और प्रदूषण की वजह से सुबह के समय दृश्यता 200 मीटर तक कम हो गई थी। आने वाले दिनों में कोहरा तेज होने से दृश्यता का संकट और बढ़ेगा।
विज्ञापन

-------
क्या होती है जेट स्ट्रीम
जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परत में पश्चिम से पूर्व दिशा में बहने वाली तेज, संकरी और लहरदार हवा की धाराएं हेती। जो गर्म और ठंडी हवा के बीच के तापमान के अंतर के कारण बनती हैं। यह बहुत लंबी और शक्तिशाली होती हैं, जिनकी गति 250 मील प्रति घंटे या उससे भी अधिक हो सकती है। यह नार्थ और साउथ पोल के बीच चलती हैं। जब यह नीचे की ओर से आती है तो ठंड बढ़ जाती है। नार्थ पाेल में जेट स्ट्रीम की सक्रियता से पूरे एशिया में ठंडक बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ठंड के समय यह सावधानी बरतें
- माैसम में कोहरा और धुंध की वजह से वाहन बड़ी सावधानी से चलाना चाहिए। खासकर हाईवे पर सुबह और रात के समय वाहन चलाते समय वाहन की रफ्तार पर कंट्रोल रखें। इस माैसम में दृश्यता कम होने से दूर तक सामने देख पाना मुश्किल होता है। इसके साथ ही यदि दो पहिया वाहन से जा रहे हैं, या मार्निंग वाक पर निकले हैं तो धूप निकलने पर जाएं और इवनिंग वाॅक पर निकले हैं तो दिन ढलने से पहले ही वापस लाैट आएं। - डाॅ. एसएन सुनील पांडेय, माैसम विशेषज्ञ
---------
खाने में इनका प्रयोग करें
गुड़, चाय या दूध में अदरक, ताजा भोजन ही करें, हरी सब्जियां खाएं, गुनगुना पानी पीएं, सुबह, शाम सिर ढंक कर निकलें। - डाॅ. निरंकार गोयल
-----------
महानगर और आसपास के जिलों में न्यूनतम पारा

कानपुर, बाराबंकी.. 8 डिग्री

इटावा.. 9 डिग्री

बांदा .. 10 डिग्री

फतेहपुर .. 10.4 डिग्री

हरदोई.. 10.5 डिग्री

आगरा .. 10.8 डिग्री

प्रयागराज.. 10.8 डिग्री

वाराणसी.. 10.8 डिग्री

झांसी... 11.1 डिग्री

लखनऊ.. 11.9 डिग्री

हमीरपुर.. 13.2 डिग्री
-------------
महानगर में प्रदूषण रात 11 बजे ........
..........किदवई नगर में 167 एक्यूआई, नेहरू नगर में 159 एक्यूआई, कल्याणपुर में 157 एक्यूआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed