फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   "Jesus came to our Jesus came .."

‘यीशु आया है हमारा यीशु आया है..’

Sat, 26 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
 "Jesus came to our Jesus came .."

‘प्रभु ने पैदा होकर हमें धन्य किया है और आशीष दिया है कि हम इस धरती पर नेकी, भाईचारा और अच्छाई फैलाएं। परमेश्वर कहते हैं कि उनकी कृपा हमेशा हम पर बरसेगी..।’

विज्ञापन


इसी प्रार्थना के साथ शुक्रवार को चर्चों में ‘मैरी क्रिसमस’ का उल्लास रहा। ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल जला कर आराधना की और पादरी से बाइबिल का संदेश सुना। चर्च में लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस विश किया और गले मिल कर क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद घर लौटे लोगों के परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन


एलएलजेएम चर्च सिविल लाइंस में पादरी जेजे ओलीवर ने लोगों को प्रभु का संदेश दिया। चर्च के मीडिया प्रभारी पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव ने कैंडल प्रेयर कराई। दीपक दयाल, मनीष विल्सन, प्रदीप सिंह और रीटा मैसी ने ‘आया है यीशु आया है’ गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च के बाहर लगे खेल-खिलौने, झूले और खाने-पीने के सामान का मेला शाम तक चलता रहा। चर्च में लड़कियों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी लेकर क्रिसमस विश किया। दूधिया रोशनी से सजे क्राइस्ट चर्च, माल रोड में पादरी एसपी लाल ने अन्य पादरियों के साथ क्रिसमस की आराधना कराई। इसके बाद लोगों ने ऑल्टर से प्रभु का संदेश सुना।

चर्च में बच्चों ने खूब गुब्बारे भी उड़ाए। चर्च आफ क्राइस्ट पांडु नगर में रेव्ह सैमुअल सिंह ने आराधना कर आशीष दिया। लोगों ने क्वायर ‘भोर की किरण ने दिया पैगाम, पैदा हुआ है यीशु महान’ और ‘सारी सृष्टि के मालिक तुम्ही हो’ गीत गाए। आराधना के बाद भक्तों को केक और गुझिया बांटी गई।

मांओं ने अपने नवजात बच्चों को यीशु का आशीष दिला कर क्रिसमस विश किया। कार्यक्रम में श्यामा सिंह, मीना सिंह, पादरी नौरिस जॉर्ज, रीना सिंह और रितु सिंह मौजूद रहे।

न्यू इंडिया चर्च आफ गॉड 13 ब्लाक गोविंद नगर में रीजनल इंचार्ज पादरी जितेंद्र सिंह ने आराधना के बाद बच्चों को गिफ्ट देकर क्रिसमस मनाया गया। सीएनआई चर्च ग्वालटोली में पादरी फजल मसीह ने प्रभु के आगमन का संदेश दिया। चर्च में सजे मेंजल्स देखने के लिए भीड़ लगी रही।

सेंट फ्रांसिस जेवियर्स चर्च अशोक नगर में फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस और फादर राजेश साइमन ने आराधना कराई। चर्च की झांकी के साथ सेल्फी और फोटो लेने वालों की भीड़ रही। वहीं, मैथाडिस्ट चर्च चकेरी में फादर सुशील कुमार, इंडिया फुल गॉस्पल चर्च बर्रा-6 में बिशप पी. वर्गीश ने प्रभु का संदेश दिया।

दि गुड शेपर्ड चर्च ने पालिका स्टेडियम बृजेंद्र स्वरूप पार्क में क्रिसमस मनाया। छोटे-छोटे बच्चों ने प्रभु का संदेश सुनाया। संगीतमय कार्यक्रम में बिशप पंकज राज मलिक ने आराधना कराई और बच्चों को गिफ्ट भी बांटे।

सोफी मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च किदवई नगर और मदर टेरेसा चर्च किदवई नगर में लोगों ने फादर के साथ आराधना कर बाइबिल का उपदेश सुना। इसके अलावा सेंट थॉमस, मैथोडिस्ट हिंदी व इंगलिश चर्च कैंट, न्यू लाइफ चर्च छपेड़ा पुलिया, ऑल सोल्स चर्च कैंट में लोेगों ने कैंडल जला कर क्वायर गाया।

गरीब बच्चों  के साथ बांटी खुशियां
कानपुर साउथ।
जूही नहरिया टायर मंडी में अमर उजाला फाउंडेशन व सम्राट अशोक मानव कल्याण एवं शिक्षा समिति ने कूड़ा-करकट बीनने वाले बच्चों के साथ क्रिसमस पर्व की खुशियां बांटी।

सम्राट अशोक विद्या उद्यान स्कूल के बच्चों के साथ गरीब बच्चों ने खेलों का आनंद उठाया। डांस प्रतियोगिता में विजयी नंदनी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों को टोपियां, चाकलेट व टाफियां भी बांटी।


समापन पर संस्था के धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी को जरूरतमंद मंद बच्चों को कपड़े वितरित किए जाएंगे। इस दौरान अजय पांडे, सत्यम गुप्ता, अरविंद, तपस्या सिंह, आकांक्षा शर्मा, वर्षा, विकास ओझा, संध्या सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed