जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आऩे वाले सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान!
सरकार की नौकरी कर रहे कर्मचारियों के पहनावे को लेकर बड़ी कानपुर के मंडलायुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों का जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आने बैन कर दिया गया है। इसके अलावा ये भी आदेश दिए गए हैं कि कर्मचारी अपना आईकार्ड जरूर लाएं।
मण्डलायुक्त सुभाष चन्द शर्मा ने सोमवार को बैठक में सरकारी विभाग के कर्मचारियों को टी शर्ट और जीन्स ऑफिस में पहनकर आने से मना किया। यह भी कहा कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज न किया जाए। शिकायतों को संबंधित अधिकारी तक जरूर पहुंचाएं। इसके बाद सभी कर्मचारियों को आग से निपटने के तरीके बताए गए।