फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JE dies due to electrocution in Banda, accident happened while inspecting tank, police waiting for postmortem

Banda: जेई की करंट लगने से मौत, टंकी का निरीक्षण करते समय हुआ हादसा, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 26 Apr 2023 06:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र के सिकहुला डेरा गांव में जेई की करंट से मौत हो गई। पानी की टंकी का निरीक्षण करने के दौरान हादसा हो गया। जेई हैदराबाद की प्राइवेट कंपनी में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
JE dies due to electrocution in Banda, accident happened while inspecting tank, police waiting for postmortem
मृतक जेई आदित्य कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के खप्टिहा कलां में नमामि गंगे प्रोजक्ट से बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण करने गए जेई की करंट लगने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के सिकहुला डेरा निवासी आदित्य कुमार निषाद (25) हैदराबाद की एक प्राइवेट कंपनी में जेई पद पर तैनात था।

विज्ञापन

इन दिनों वह पैलानी तहसील में तैनात था। बुधवार की शाम वह पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव में नमामि गंगे प्रोजक्ट से बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण करने गया था। वह सीढ़ियों से चढ़कर पानी की टंकी का निरीक्षण करने लगा। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, वहां वेल्डिंग मशीन से रेलिंग तैयार की जा रही थी। मशीन के तार नीचे फर्श पर पड़े थे। केबल कटी होने से उसके करंट लग गया। टंकी में मौजूद गार्ड ने जेई के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जेई के भतीजे अनुज ने उसेे सीएचसी जसपुरा में दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेई पैलानी तहसील में था तैनात
वहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता रघुराज ने बताया कि दो भाइयों में वह छोटा था। अविवाहित था। वर्तमान में पैलानी तहसील में तैनात था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नमामि गंगे योजना के तहत बन रही थी टंकी
नमामि गंगे के तहत हर घर जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण करा रहा था। घटना के संबंध में पैलानी थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि परिजन करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed