फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jashn e chragaan in kanpur

पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम-ए-पैदाइश पर रोशनी से नहाया शहर

Mon, 12 Dec 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
jashn e chragaan in kanpur
कानपुर में हर तरफ रोशनी से पूरे शहर को नहला दिया गया - फोटो : ओपी वाधवानी
पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम-ए-पैदाइश पर रविवार को कानपुर में जश्न-ए-चिरागां मनाया गया। हर तरफ रोशनी से पूरे शहर को नहला दिया गया। रात इतनी नूरानी थी कि कि माने दिन भी उसके सामने शर्मसार हो रहा हो। भव्य सजावटी गेट और दूधिया रोशनी से शहर की गलियों और मुहल्लों को सजाकर सरकार की आमद की खुशी का जश्न मनाया गया। इन गेटों को देखने को रात भर शहरियों का हुजूम उमड़ा। मुसलमानों ने अपने घरों की छत पर हरे रंग के सब्ज हिलाली परचम लगाकर खुशी का पैगाम दिया। बिजली की झालरों से घरों, मस्जिदों और खानकाहों को सजाया गया। मक्का मदीना, खाना काबा, मस्जिद-ए-नबी, हाजी अली दरगाह के नक्श वाले गेट सजाए गए। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कुरानख्वानी हुईं। इस्लामिक क्विज कंपटीशन, नातिया मुशायरा प्रतियोगिता में बच्चों ने सवालों के जवाब दिए और उन्हें इनाम बांटे गए। रात भर मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में महिलाओं, बच्चों और पुरषों की चहल-पहल रही। आसपास के शहरों के लोगों ने आकर जश्न-ए-चिरागां पर फैली खूबसूरती के दीदार किए। 
विज्ञापन

खूबसूरत गेट और रोशनी देखने उमड़े लोग
अंजुमन इस्लामिक अहले सुन्नत कमेटी की ओर से घंटाघर सुतरखाना में मक्का की मस्जिद की प्रतिकृति का गेट बनाकर रोशनी की गई। अध्यक्ष पिंकी यादव, महामंत्री मोहम्मद इश्तियाक की हिंदू-मुस्लिम वाली यह कमेटी पिछले 40 सालों से यहां गेट बना रही है। मीडिया प्रभारी श्रेष्ठ गुप्ता ने बताया कि इसमें असलम खान, शमशाद खान, मोहम्मद अकरम ने मेहनत की है। बाबुपूरवा वीर अब्दुल हमीद पार्क में सजे शानदार गेट ने लोगों को आकर्षित किया। हलीम कॉलेज चौराहे पर भव्य गेट देखने को हजारों लोग उमड़े। अंजुमन जिया-ए-नबी की ओर से रजबी रोड पर शानदार मस्जिद का गेट बनाया गया। हारून रशीद बरकाती, नईम कादरी, चांद कादरी, शारिक बरकाती, महताब, जहांगीर का सहयोग रहा। बेकनगंज नाजिरबाग में इस्लामिक इत्तेहाद कमेटी की ओर से गेट बना। इसे हाजी काले, गुड्डू, हाजी सन्नान, हाजी मुन्ना आदि ने इसे बनवाया है। अंजुमन नूरे नबी कमेटी ने इफ्तिखाराबाद ढाल पर पार्षद मोहम्मद सारिया की देखरेख में सजे गेट में शहनवाज, गुड्डू, ओसामा, अकबर, कलंदर और शोएब आदि का सहयोग रहा। जूही लाल कालोनी 22 ब्लॉक मस्जिद के पास बने गेट में मुंबई की हाजी अली दरगाह का नक्श बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed