फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   janta darshan me gullak ki fariyad

Kanpur News: जनता दर्शन में ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, डीएम ने बच्चियों को दिलवाई गुल्लक

Wed, 06 May 2026 05:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
janta darshan me gullak ki fariyad

विज्ञापन

स्कूल बैग के सपने जोड़ रही थी इस्वा, डीएम ने लौटाई मुस्कान


माई सिटी रिपोर्टर 


कानपुर । कलेक्ट्रेट में बुधवार को जनता दर्शन उस वक्त भावनाओं से भर गया, जब एक 11 वर्षीय बच्ची अपनी मां का हाथ थामे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने पहुंची। एक मासूम ने गुल्लक तोड़ने और उसमे रखे पैसे गायब होने की शिकायत की। यह बात सुनकर जिलाधिकारी ने गुल्लक मंगवाई और उसमे एक हजार रूपये, बैग भी दिए। जिससे दोनों बच्चियां ख़ुश हो गईं। 



जाजमऊ निवासी शन्नो अपनी बेटियों इस्वा खां और मरियम फातिमा के साथ फरियाद लेकर आई थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस्वा लंबे समय से अपनी मिट्टी की गुल्लक में पैसे जोड़ रही थी। कभी रिश्तेदारों से मिले रुपये, कभी बचा हुआ जेब खर्च, तो कभी घर के बचे सिक्के। उसका सपना था कि गुल्लक भरने पर वह अपने लिए स्कूल बैग और जरूरी सामान खरीदेगी। लेकिन पारिवारिक विवाद में उसकी यह छोटी सी पूंजी भी नहीं बची। आरोप है कि घर के सामान के साथ बच्ची की गुल्लक भी तोड़ दी गई और उसमें जमा पैसे निकाल लिए गए। जब डीएम ने इस्वा से पूछा कि वह गुल्लक में क्या रखती थी, तो बच्ची ने मासूमियत से कहा मैं रोज थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाती थी। छोटी बहन मरियम चुपचाप मां के पास खड़ी रही और दोनों बच्चियों के चेहरे पर उदासी झलक रही थी। महिला ने बताया कि पहले भी थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने थाना जाजमऊ प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया, उनसे बात की और फिर उन्हें नया मिट्टी का गुल्लक और स्कूल बैग भेंट किया। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद बच्चियों के हाथों से नए गुल्लक में 1000 रुपये डलवाए। इसके बाद दोनों बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed