फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jamiat Ulama said do respect of Supreme Court on ayodhya verdict

जुलूस-ए-मोहम्मदी देगा अमन का पैगाम, जमीयत उलेमा बोले अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसल का करें सम्मान

Fri, 08 Nov 2019 12:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Jamiat Ulama said do respect of Supreme Court on ayodhya verdict
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा ने प्रेस क्लब में वार्ता की - फोटो : अमर उजाला
पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम-ए-पैदाइश पर 10 नवंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। इसमें अमन का पैगाम दिया जाएगा। जुलूस की अगुवाई करने वाली वाली जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा ने प्रेस क्लब में वार्ता की।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या मसले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सबको सम्मान करना चाहिए। मौलाना ओसामा ने कहा कि सन् 1913 में पहली बार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला था। इसका मकसद मानवता, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव का पैगाम जन-जन तक पहुंचाना था। तबसे यह परंपरा आज तक कायम है। हुजूर पाक पूरी दुनिया और आलम के लिए रहमत बनाकर भेजे गए थे। 
विज्ञापन


खुशी-मायूसी का मैसेज में न करें इजहार
प्रेस कांफ्रेंस में मतीनुल हक ओसामा ने यह भी कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला आए, वह सबको मानना है। फैसला हक में आए तो खुशी और विरोध में आए तो मायूसी का इजहार मैसेज या सोशल मीडिया पर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में जमीअत उलमा के नगर अध्यक्ष डॉ. हलीमउल्ला खां, सचिव जुबैर अहमद फारूकी, मौलाना मुहम्मद अनीस खां कासमी, मौलाना नूरुद्दीन अहमद कासमी, हामिद अली अंसारी, मौलाना मुहम्मद अकरम जामई, कारी अब्दुल मुईद चौधरी, मुफ्ती इजहार मुकर्रम कासमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed