फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jam at Rura underpass for three hours, women crossed the railway track to reach the temple

Kanpur News: रूरा अंडरपास पर तीन घंटे जाम, रेलवे ट्रैक पार गई मंदिर पहुंची महिलाएं

Wed, 17 Apr 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jam at Rura underpass for three hours, women crossed the railway track to reach the temple
रूरा। क्षेत्र के दुर्गा मंदिर से अंडरपास आने व जाने रास्ते में दो जगहों पर पुलिस ने नवरात्र में निकलने वाले ज्वारे जुलूस की भीड़ को देखते हुए बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए हैं। इस वजह से गुरुवार तीन घंटे जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी में महिलाएं रेलवे ट्रैक पार करके दुर्गा मंदिर की ओर पहुंची।
विज्ञापन

नवरात्र के अष्टमी और नवमी में लोग ज्वारा लेकर दुर्गा मंदिर की ओर पैदल जाते हैं। कोई हादसा न हो, इस वजह से पुलिस ने मंदिर से 200 मीटर पहले व 200 मीटर बाद तक बड़े-बड़े पत्थर रखकर चार पहिया वाहनों को रोक दिया। इसके बावजूद चार पहिया वाहन सवारों ने जबरन निकलने का प्रयास किया तो जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 दुर्गा मंदिर से रूरा अंडरपास तक कई वाहन आड़े तिरछे फंस जाने से जाम लग गया। जाम नहर पुल से दुर्गा मंदिर होते हुए डेरापुर रोड के मोड़ तक पहुंच गया। दुर्गा मंदिर दर्शन जाने वाली महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर तपती धूप में रेलवे ट्रैक को पार करने को मजबूर हुईं। करीब एक बजे पुलिस व होमगार्ड जवानों ने आड़े तिरछे फंसे वाहनों को किनारे लगवाकर जाम को खुलवाना शुरू किया। इस दौरान तीन घंटे तक वाहन जाम में फंस रहे। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि दुर्गा मंदिर और पाथामाई में ज्वारा में भीड़ होती है। ऐसे में हादसा होने की पूरी संभावना रहती। इसको देखते हुए अंडरपास में बड़े पत्थर रखे गए थे, ताकि चार पहिया वाहन न जा सके। अब पत्थर हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed