फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Wire fell on young man who was running after seeing spark of HT line SDO said investigation will done

Jalaun: एचटी लाइन की चिंगारी देख भाग रहे युवक पर गिरा तार…मौत, एसडीओ बोले- लाइन क्यों नहीं बंद की, जांच होगी

Tue, 01 Jul 2025 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:43 PM IST
सार

Jalaun News: नदीगांव रोड पर बाबू पैलेस के पास हुए हादसे में युवक की मौत हुई है। वह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है वहां हमेशा लोग खाने पीने के ठेलों पर खड़े रहते हैं। युवक जिस ठेले पर पानी पूरी खा रहा था, वहां और भी कई लोग खड़े थे।

विज्ञापन
Jalaun Wire fell on young man who was running after seeing spark of HT line SDO said investigation will done
इलाकाई लोगों की मांग पर मंगवाई गई गार्डिंग लगाते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में नंदीगांव रोड पर सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी को देख भाग रहे युवक पर तार गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि आधे घंटे पहले ही उन्होंने लाइन में हो रही स्पार्किंग की शिकायत कंट्रोल रूम में की थी। इसके बाद भी लाइन को बंद नहीं किया गया।

विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अम्मरगढ़ निवासी अनूप गुर्जर (32) एक साल से कोंच में नदीगांव रोड पर बाबू पैलेस गेट के सामने किराये के मकान में आया था। वह परिवार के साथ बच्चों का भविष्य बनाने के लिए यहां आया था। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे अनूप घर से पास में नदीगांव रोड किनारे ठेले पर पानीपूरी खाने लगा।

विज्ञापन

करंट से झुलस कर अचेत हो गया था युवक
इसी बीच अचानक वहां पर लगे बिजली पोल से निकली हाइटेंशन लाइन में चिंगारियां निकलने लगीं। तार टूटकर नीचे जमीन पर आ गिरा। इससे भगदड़ मच गई। अनूप भी घर की ओर दौड़ पड़ा तो वह तार की चपेट में आ गया और करंट से झुलस कर अचेत हो गया। लाइन बंद होते ही इलाकाई लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने की जाम लगाने की जिद
सूचना मिलते ही सीओ परमेश्वर प्रसाद कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच करने लगे। इसी दौरान अनूप ने परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाने की जिद करने लगे। परिजन जाम लगाने की जिद करते हुए शव उठाने लगे तो पुलिस ने रोका और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

विज्ञापन

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
इस पर नायाब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एसडीओ बिजली रविंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया। परिजनों ने बताया कि अनूप के पिता रामलला गुर्जर व भाई शिवाजी गुर्जर गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। उसके एक बेटी आश्वि (3) व एक डेढ़ साल का बेटा दक्ष है। घटना से आक्रोशित जितेंद्र, अंकित, रवि, सोनू, संजय, गोलू, राजेश, रामजी आदि ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

लाइन बंद नहीं हुई और कुछ ही मिनटों में हादसा हो गया
उन्होंने बताया कि हादसे के कुछ देर पहले दोपहर करीब एक बजे के लगभग तारों से चिंगारियां निकलने पर लाइनमैन को फोन लगाया लेकिन लाइनमैन से बात नहीं हो सकी। इसके बाद 1 बजकर 40 मिनट पर कंट्रोल रूम उरई को फोन लगाया और लाइन बंद करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद भी लाइन बंद नहीं हुई और कुछ ही मिनटों के बाद ही यह हादसा हो गया।

रविवार को मनाई थी शादी की सालगिराह
हाइटेंशन लाइन के करंट से जिस अनूप की मौत हुई है। वह कल रविवार को अपने गांव से परिवार के साथ अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने कोंच आ गया था। रविवार की देर शाम उसके अपने घर में ही बच्चों व नाते रिश्तेदारों के साथ केक काटकर शादी की सालगिरह मनाई थी।

ठेले पर पड़ी तिरपाल ने बचाई कई जाने
नदीगांव रोड पर बाबू पैलेस के पास हुए हादसे में युवक की मौत हुई है। वह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है वहां हमेशा लोग खाने पीने के ठेलों पर खड़े रहते हैं। युवक जिस ठेले पर पानी पूरी खा रहा था, वहां और भी कई लोग खड़े थे। लेकिन गनीमत रही कि टूट कर गिरा तार ठेके पर लगे तिरपाल पर गिरा, नहीं तो वह एक बड़ा हादसा हो सकता था।

शिकायत के बावजूद बिजली की लाइन क्यों नहीं बंद की गई, इसकी पूरी जांच करवाई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  -रविंद्र कुमार, एसडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed