फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Wife murdered with an axe on suspicion of illicit relationship, accused arrested

Jalaun: अवैध संबंध के शक में पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पहले डंडों से पीटा, नहीं मरी तो कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 06 Nov 2024 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 07:06 PM IST
सार

Jalaun News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की मौत के घाट उतार दिया। मामला सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मानपुर का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jalaun: Wife murdered with an axe on suspicion of illicit relationship, accused arrested
घटनास्थल पर परिजनों से पूछताछ करते एसपी, एएसपी व सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि पत्नी के कई लोगों से संबंध थे, मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी, इस पर उसने हत्या कर दी। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अमर सिंह हरियाणा के गुड़गांव में रहकर टेंपो चलाता था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। दिवाली पर वह घर आया था।
विज्ञापन


कुसमा की मां सुखरानी ने बताया बेटी अकेली होने के कारण वह भी उसके साथ रहती थी। बताया कि घर आने पर प्रतिदिन पत्नी से अन्य लोगों से संबंध होने की बात कहकर विवाद कर रहा था। मंगलवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। सुबह होने पर उसने समझा कर मामला शांत कराया। बुधवार को जब बच्चे स्कूल चले गए तो अमर सिंह ने विवाद शुरू कर दिया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी ने पहले उसे डंडों से पीटना शुरू किया।
विज्ञापन


जब उसका मन नहीं भरा तो पत्नी के सिर व गर्दन में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ शैलेंद्र बाजपेई फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से विरोध के बाद भी किया था प्रेम विवाह
अमर सिंह व कुसमा से 2012 में प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने की कसमें भी खाईं थी। लेकिन कुछ वर्षो से दोनों के बीच आपस में विवाद होने लगा। इस पर मां सुखरानी बेटी कुसमा के साथ रहने लगी थी। अमर सिंह गुड़गांव में रहने के बाद भी हमेशा फोन पर विवाद करता था। सुखरानी ने बताया कि अगर फोन बिजी होने पर भी अमर सिंह शक करने लगता था। बुधवार को भी दोनों ने आपस में विवाद किया और अमर सिंह ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed