फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Two cousins riding a bike died in vehicle collision

Jalaun: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत, शादी में शामिल होने माधौगढ़ जा रहे थे

Wed, 18 Dec 2024 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 11:50 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Two cousins riding a bike died in vehicle collision
हादसे में फुफेरे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहन की टक्कर से बाइक सवार फुफेरे भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों साढ़ू की पुत्री की शादी में शामिल होने बाइक से माधौगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा निवासी राम नारायण की पुत्री वर्षा की शादी माधौगढ़ के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को थी। शादी में राम नारायण के साढ़ू मध्यप्रदेश के रौन थाना क्षेत्र के गौरई निवासी मुन्नीलाल (60), बुआ के लड़के भिंड क्षेत्र के जखमौली निवासी अशोक (40) के साथ बाइक से शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बाइक रजपुरा गांव के पास पहुंची तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों की मौत की खबर पर शादी वाले घर में मातम पसर गया। कोतवाल पप्पू सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed