फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Thieves targeted four houses in two villages making off with gold silver cash suspects caught on CCTV

Jalaun: दो गांवों के चार घरों में चोरों का धावा, सोना-चांदी और नगदी पार, CCTV में कैद हुए संदिग्ध, जांच शुरू

Fri, 09 Jan 2026 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jan 2026 02:43 PM IST
सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने एक ही रात में चार घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए गिरोह की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Jalaun Thieves targeted four houses in two villages making off with gold silver cash suspects caught on CCTV
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने अकोढ़ी और तगारेपुर गांव में चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। एक साथ हुई चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। एक घर में लगे कैमरे में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गई है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोरों ने आटा थाना क्षेत्र के तगारेपुर गांव में अनीश खान के घर धावा बोला। चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर शौचालय की छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे दो बक्से छत पर ले जाकर खंगाले। बक्सों में रखी 24 हजार रुपये की नगदी, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की मनचली, मंगलसूत्र, झुमकी, टॉप्स और दस चांदी के सिक्के चोर ले गए, जिनकी कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये बताई गई है

विज्ञापन

चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया
इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित खाली कच्चे मकान का ताला तोड़ दिया। मकान मालकिन गिरजा ने बताया कि वह रात में अपने बेटे के घर सोने गई थीं। सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला और अंदर रखा 17 हजार रुपये नगद व सोने के आभूषण गायब थे, बताया कि यह रुपये बकरे बेंच के रखे थे। इसी रात तगारेपुर से सटे अकोढ़ी गांव में भी चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया।

सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की गतिविधियां कैद
कालका प्रसाद ने बताया कि चोरों ने  प्लास से कमरे में लगा ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरी वारदात भी पास के एक घर में हुई। लगातार हुई चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची आटा पुलिस ने मौके पर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed