फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Teenager kidnapped from wedding ceremony and Misdeed

Jalaun: शादी समारोह से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, खेत में बेहोशी की हालत में मिली, मुकदमा दर्ज

Tue, 09 May 2023 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 11:34 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में शादी समारोह में शामिल किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jalaun: Teenager kidnapped from wedding ceremony and Misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले के कालपी में शादी समारोह में शामिल किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी परिजनों को खेत में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात शादी समारोह था, जिसमें नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ शामिल होने आए थे। जब कार्यक्रम चल रहा था, तभी उनकी पुत्री गायब हो गई। काफी समय बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


होश में आने पर उसने अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों को बताई। किशोरी के पहचान लेने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की, लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेप करने पर आरोपी को छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने पिता के साथ पहुंचकर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई हरकतें कर चुका है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही रिपोर्ट दर्जकर आरोपी कालपी निवासी मनोज निषाद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed