फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Seven arrested with fake notes worth 55 thousand

Jalaun: 55 हजार के नकली नोटों के साथ सात गिरफ्तार, आसपास के जिलों में नोटों को खपाते थे

Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

Jalaun News: 55 हजार के नकली नोटों के साथ पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उरई के अलावा, औरैया, मथुरा, इटावा सहित आसपास के जिलों में नोटों को खपाते थे।
 

विज्ञापन
Jalaun: Seven arrested with fake notes worth 55 thousand
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल सात लोगों को 55 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल, करेंसी प्रिंटर, कागज आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुठौंद थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी इटहा कालपी के पास से संदिग्ध नजर आ रहे राहुल निषाद को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने छह अन्य साथियों के नाम बताए। इस पर पुलिस टीमों ने इटावा भरेह थाना क्षेत्र के कर्थरा गांव निवासी मोहित निषाद, मथुरा के नोहझील थाना क्षेत्र के मुसमुना गांव निवासी हरवीर, थाना क्षेत्र हाईवे मथुरा निवासी पुरुषोत्तम सिंह, थाना मोर्गरा क्षेत्र के धनीपुरा निवासी योगेश कुमार, थाना रायां के नीमगांव मथुरा निवासी कृष्णा चौधरी, नोहझील थाना क्षेत्र के पारसौली गांव निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 55 हजार 350 रुपये के जाली नोट, सात मोबाइल, कागज डायरी आदि बरामद किए हैं। पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह लोग असली नोटों को स्कैन करके कागज पर प्रिंट तैयार करके अपने साथी कृष्णा चौधरी को कम रेट पर सप्लाई के लिए देते थे। उनका एक गिरोह है, जो बाजार में जाली नोट को असली नोट के रूप में प्रयोग करते हैं। इससे होने वाली असली नोटों की कमाई से अपने शौक पूरे करते हैं। उरई के अलावा, औरैया, मथुरा, इटावा सहित आसपास के जिलों में व्यस्त बाजारों में नोटों को खपाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बिछाया जाल तो फंस गए आरोपी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कस्बे के एक इलाके में नकली नोट छापने का काम किया जा रहा है। एक विशेष टीम गठित कर छापा मारा गया। पुलिस को कुछ जाली करेंसी मिली। यहां से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। इसके बाद टीम ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया तो बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

जल्दी अमीर बनने की थी चाहत
पकड़े गए सभी आरोपी 18 से 25 साल की उम्र के हैं। आरोपियों ने बताया कि जल्दी अमीर बनने के चक्कर में वह नकली नोटों के कारोबार में उतर आए। गांव के लोगों ने बताया कि युवक नोटों के खपाने के बाद लग्जरी लाइफ जी रहे थे। इन युवकों के पास महंगी बाइकें हैं। साथ ही लोगों पर भी खूब रुपया उड़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed