फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Petrol pump operator killed after being hit by a sand laden vehicle family inconsolable

जालौन: बालू लदे वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप संचालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Oct 2026 12:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 04 Oct 2026 12:10 PM IST
सार

Jalaun News: थाना क्षेत्र के अलाईपुरा गांव निवासी पेट्रोल पंप संचालक की बालू लदे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों व वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jalaun Petrol pump operator killed after being hit by a sand laden vehicle family inconsolable
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में थाना क्षेत्र के अलाईपुरा गांव निवासी पेट्रोल पंप संचालक अभय गौतम (40) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित उनके घर पहुंच गए। हादसे में मौत की वजह को लेकर अवैध बालू ढुलाई की भी चर्चा है।

विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अभय गौतम पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर के थे। करीब तीन वर्ष पहले उनका विवाह भदेख निवासी सन्तोषी के साथ हुआ था। वह माधौगढ़ क्षेत्र के चितौरा में पेट्रोल पंप का संचालन करते थे। कारोबार के चलते क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उनकी अचानक मौत की खबर से पत्नी संतोषी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किस वाहन की भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed