{"_id":"62e0e2cf0bdbd960791b1ace","slug":"jalaun-news-theft-at-farmer-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किसान के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवर व नकदी पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किसान के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवर व नकदी पार किए
Wed, 27 Jul 2022 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के सिरसा कलार में बरामदे के रास्ते किसान के घर में घुसे चोरों ने कमरे के बक्से व अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के नगदी व जेवर पार कर दिए। सुबह जब गृह स्वामी ने टूटे ताले व सामान गायब देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो गांव के बाहर तालाब के पास किसान के घर से चोरी हुए बक्से टूटे पड़े मिले।
विज्ञापन
गृह स्वामी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के हिम्मतपुरा गांव निवासी किसान यशपाल के घर में बरामदे के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ उसमें रखे बक्से व अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी चुरा ली।
विज्ञापन
सुबह गृह स्वामी जब जागा तो सामान गायब देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गांव के पास बने तालाब के किनारे चोर किसान के घर से चुराया हुआ बक्सा खाली छोड़ कर चले गए। वहीं ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। उनका कहना है कि कस्बे में आए दिन चोरियां हो रही हैं। पुलिस गश्त ना होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश का कहना है कि चोरों का पता लगाकर जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन