Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Mother and child died during delivery

Jalaun: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, गुस्साए परिजनों ने रोड पर लगाया जाम

Wed, 10 Jul 2024 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

जालौन जिले में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने रोड पर जाम लगाया। 

विज्ञापन
Jalaun: Mother and child died during delivery
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ में प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चा की मौत के बाद महिला की हालात बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन ने महिला को झांसी रेफर कर दिया। देर रात महिला की भी मौत हो गई। माधौगढ़ के चितौरा चौराहा के पास दो माह से बालाजी हॉस्पिटल संचालित हो रहा है। छह जुलाई को चितौरी निवासी गर्भवती ऊषा रजवधिया (35) बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती हुईं। मंगलवार सुबह प्रसव के दौरान बच्चा की मौत हो गई। बाद में ऊषा की हालात बिगड़ गई। हालात खराब देख अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में महिला को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। मौत की खबर सुन अस्पताल संचालक ताला लगा कर भाग गए। बुधवार दोपहर महिला का शव माधौगढ़ आते ही परिजनों ने अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। जाम की खबर सुन सीओ शैलेंद्र वाजपेई, एसडीएम सुरेश कुमार, कोतवाल सुनील कुमार,नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, रामपुरा एसओ योगेंद्र पटेल मौके पर पहुंच गए। तहसील अधिकारियों ने जाम हटाने का प्रयास किया। परिजन अस्पताल प्रबंधन से मुआवजा दिलवाने को लेकर जाम लगाए रहे। परिजन अस्पताल में तैनात चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएमओ ने रामपुरा के अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट
सीएचसी रामपुरा में भी कमीशन का खेल सुबह से देर रात तक चलता है। कमीशन एजेंट चौबीस घंटे अस्पताल में ही मौजूद रहता है और तुरंत जांच कराकर भारी कमीशन गरीब मरीजों से वसूलकर बंदरबांट करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच की कमीशन से ही उसने लाखों रुपये का प्लॉट हाल ही में खरीदा है। इसी तरह रात में प्रसव कराने आई महिलाओं को अस्पताल से दो सौ मीटर दूरी पर बना बगैर मान्यता के नर्सिंग होम में भेज दिया जाता है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट रामपुरा सीएचसी के अधीक्षक से मांगी है, उचित कार्रवाई होगी।

बालाजी हॉस्पिटल पंजीकृत है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।- डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ, जालौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed