फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Innocent dies by drowning in water filled pit

Jalaun: पानी भरे गड्ढे में डूब कर मासूम की मौत, मचा कोहराम, ग्रामीणों में रोष

Thu, 23 Mar 2023 10:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 10:21 AM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Innocent dies by drowning in water filled pit
राज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा में बुधवार रात पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। बच्चा सात साल का था और एक कलश यात्रा में शामिल था। थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा में बुधवार को गांव के शिवनंदन शुक्ला के यहां भागवत थी। इस मौके पर कलश यात्रा आयोजित की गई। नारायण कुशवाहा का पुत्र राज (7) भी यात्रा में शामिल था। कलश यात्रा समाप्त होने के बाद जब राज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने देर रात 3 बजे के बाद से तलाश करना शुरू किया।

विज्ञापन


न मिलने पर थाना पुलिस को सूचना देकर माइक से गांव में एलाउंस करवाया गया। फिरभी न मिलने पर परिजनों के साथ गांव के लोगों ने भी तलाश की। वहीं स्कूल के समीप निर्माणाधीन पानी की टंकी के गड्डे में शक होने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंप सेट लगवा कर पानी निकलवाया। तो मासूम का शव दिखा।
विज्ञापन


शव देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं ठेकेदार व जिम्मेदारों की लापरवाही पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्रवाई के साथ जल्द निर्माण कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नारायण के दो पुत्र हैं। मृतक बड़ा बेटा था। जबकि छोटा पुत्र आनंद है। घटना के बाद से मां ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed