फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Fire Massive Blaze Engulfs House Due to Short Circuit Couple Burnt Goods Worth 5 Lakh Reduced to Ashes

Jalaun Fire: शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दंपती गंभीर रूप से झुलसे, पांच लाख का सामान जलकर राख

Sat, 14 Mar 2026 11:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Mar 2026 11:32 AM IST
सार

Jalaun News: माधौगढ़ में शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के घर में लगी आग में दंपती झुलस गए। हादसे में दो वाहन और लाखों का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई।

विज्ञापन
Jalaun Fire Massive Blaze Engulfs House Due to Short Circuit Couple Burnt Goods Worth 5 Lakh Reduced to Ashes
घटना में जला गृहस्थी का सामान - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में माधौगढ़ कस्बे के उत्तरीय मालवीय नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से एक घर में अचानक आग लग गई। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी और उनकी पत्नी झुलस गए। आग से घर में रखा स्कूटी, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

मोहल्ला उत्तरीय मालवीय नगर निवासी अवधेश सिंह की बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। वह सामान बेचने के साथ-साथ मरम्मत का काम भी करते हैं और कुछ सामान घर पर ही रखते थे। शनिवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने तुरंत अवधेश सिंह को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन

घटना में दंपती गंभीर रूप से झुलसे
आग इतनी तेज थी कि घर में रखा स्कूटी, मोटरसाइकिल, करीब 10 इन्वर्टर, चार ओकाबा बैटरी, 15 स्टेबलाइजर, मशीनें, काउंटर, चौखटें और परदे जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान अवधेश सिंह और उनकी पत्नी नीरू सिंह झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत ने बताया कि नीरू सिंह अधिक झुलस गई हैं।

किसी तरह घर की बिजली काटी
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पड़ोसी पंकज सक्सेना ने बताया कि फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह घर की बिजली काटी और अंदर घुसकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय घर में मौजूद अवधेश सिंह के पुत्र पियूष सिंह (21) और पुत्री शिवानी (18) बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed