{"_id":"69cb67cabb65669e880c3286","slug":"jalaun-farmer-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-police-launch-investigation-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, फंदे पर लटका मिला शव, तंगी और तनाव बना वजह, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, फंदे पर लटका मिला शव, तंगी और तनाव बना वजह, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 31 Mar 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:51 AM IST
सार
Jalaun News: शहादतपुर गांव में एक किसान ने आर्थिक तंगी और मकान निर्माण के तनाव के चलते घर के दरवाजे पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती टीम और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के शहादतपुर गांव में सोमवार देर रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव घर के दरवाजे पर फंदे से लटका मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कारण पाल सिंह (55) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
साथ ही, बन रहे मकान के निर्माण को लेकर काफी चिंतित रहते थे। बताया जा रहा है कि देर रात उन्होंने घर के दरवाजे पर लगी लकड़ी की बल्ली में रस्सी का फंदा डाल लिया। सुबह परिजनों ने देखा कि उनका शव फंदे पर लटका हुआ है। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार किसान मेहनती और शांत स्वभाव के थे। उनकी अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है।