{"_id":"636cf75849ba62206a437ded","slug":"jalaun-crime-fake-joint-commissioner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Crime: फर्जी ज्वाइंट कमिश्नर बनकर पुलिस को किया फोन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Crime: फर्जी ज्वाइंट कमिश्नर बनकर पुलिस को किया फोन, गिरफ्तार
Thu, 10 Nov 2022 06:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:39 PM IST
सार
विरोधियों को फंसाने के लिए झूठी शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के उरई में मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले युवक ने पुलिस अधिकारियों को इंदौर का फर्जी ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनकर गुमराह किया। अपने विरोधियों को फंसाने के लिए झूठी शिकायत कर उनके घर पुलिस पहुंचाई। अधिकारियों को शक होने पर जब उन्होंने उसका नंबर ट्रेस कराया तो मामला फर्जी निकला।
पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इटावा जिले के गढ़िया पिपरौली गांव निवासी अंकित सिंह पिछले कई दिनों से एसपी रवि कुमार, एएसपी असीम चौधरी, माधौगढ़ कोतवाल विमलेश कुमार को फोन कर रहा था। वह खुद को इंदौर का ज्वाइंट कमिश्नर बता रहा था।
माधौगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि उसने छह नवंबर को फोन किया था। उसने गोपालपुरा निवासी एक युवक का फोटो भेजकर उसे गिरफ्तार करने के लिए कहा। बताया कि यह युवक ग्वालियर में नौकरी करता है। पुलिस ने जानकारी की कि तो इंदौर में इस नाम का कोई ज्वाइंट कमिश्नर नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने उसका नंबर सर्विलांस पर लगवाया और उसकी आईडी की पड़ताल की तो वह इटावा निवासी युवक अंकित का निकला। पुलिस टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह ग्वालियर स्थित मल्टीप्लेक्स में काम करता है। पुलिस के गिरफ्तार करने पर युवक ने हार्ट अटैक आने का बहाना बनाया। इस पर पुलिस ने उसे माधौगढ़ अस्पताल में इलाज कराया, उसके बाद मेडिकल कॉलेज में जांच कराई। वहां पर सभी चीजें सामान्य पाई गईं।